फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गैस पाइप कंपनी की लापरवाही पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी क्षेत्र में गैस पाइप कंपनी के ट्रेंचलेस तकनीक से अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने के दौरान खंजरपुर, जादूगर और जामुन रोड पर सीवर चैंबर व लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़क पर बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। गंगा सीवर रुड़की के सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बताया कि कंपनी रात में बिना सूचना कार्य करती है जिससे सीवर, पेयजल लाइन और सड़क को भारी नुकसान पहुंचा। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी कर डिमांड नोट तैयार किया है। करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। मामले की रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और अधिशासी अभियंता को भेज दी गई है। वहीं जेई मोहित राणा ने कहा कि कंपनी के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें