झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने आरक्षण रोस्टर में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के स्थान को बदले जाने पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यह कदम हित में नहीं।
रोस्टर में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के स्थान बदले जाने को उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के साथ-साथ पार्टी के लिए भी नुकसानदायक करार दिया। उन्होंने ज्ञापन में कैबिनेट को इस पर फिर से विचार करने की मांग की है। कर्णवाल के मुताबिक यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री के अभी प्रदेश से बाहर होने की बात कहते हुए उनके आने तक इस संबंध में कोई शासनादेश जारी न किए जाने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देते वक्त उनके साथ जय कुमार, जितेंद्र सिंह, शुभम, विकास, संजीव, मनोज एवं राजीव आदि उपस्थित रहे।