फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Fri, 15 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
जेसीबी नालों से अतिक्रमण हटाते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
नालों पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों पर शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन की जेसीबी जमकर गरजी। निगम की टीम ने दर्जनों अवैध निर्माणों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया। 

नगर में रास्तों के बराबर जा रहे नालों के ऊपर अवैध रूप से पक्के निर्माण खड़े कर लिए गए हैं। जगह-जगह हुए अतिक्रमण से रास्ते संकरे हो गए हैं जिसके कारण नगर के रास्तों से निकलते समय हर समय जाम की स्थिति बन रहती है। शुक्रवार को इस समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम प्रशासन की टीम ने एएसडीएम एवं मुख्य नगर अधिकारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की ओर से पश्चिमी अंबर तालाब और आवास विकास में नालों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा रहा है। एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें