अवैध खनन की सूचना पर बुधवार को प्रशासनिक टीम ने छापे मारे। इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी को पकड़ा है। टीम ने तीनों ही वाहनों को सीज करा दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने यह कार्रवाई की है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा को बीती रात सूचना मिली थी कि अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में दो टीमें गठित की। टीमों ने सूचना के आधार पर छापे मारा। टीम ने जलालपुर से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी को पकड़ा।
बेडपुर से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली व कान्हापुर से भी अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ा। वाहनों के चालकों से खनन की अनुमति मांगी गई लेकिन वह कोई अनुमति नहीं दिखा पाए। इसके चलते तीनों ट्रैक्टर-ट्राॅली और जेसीबी को सीज कर दिया गया है। टीम में नायब तहसीलदार धनीराम सैनी, राजस्व निरीक्षक आदेश कुमार व राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत आदि शामिल थे।