I
Iअंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी की ओर से 24 -25 अक्तूबर को पिरान कलियर में जश्न-ए-ग़ौसुल आज़म मनाया जाएगा। इसको लेकर सोसायटी के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।I
Iपिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में साहिबजादा शाह यावर अली एजाज साबरी, अंजुमन गुलामाने मुस्तुफा सोसायटी के सचिव हाजी शादाब कुरैशी, कलियर इकाई के सदर गुलशाद सिद्दीकी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 24-25 को कलियर दरग़ाह साबिर पाक में दरग़ाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुशी की सरपरस्ती में जश्न-ए-गोसुल आजम मनाया जाएगा।
I
I
I
Iकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली शरीफ़ की खानकाह-ए-शराफतिया के गद्दीनशीन शाह सकलैन मियां और पीलीभीत की दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद डॉ. बिलाल मियां शिरकत करेंगे। जश्न-ए-गोसुल आजम में कुरआन ख़्वानी, महफ़िल शमा, लंगर और दरगाह साबिर पाक चादर, फूल पेश किए जाएंगे और दुआओं के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संस्था के सचिव हाजी शादाब कुरैशी ने बताया कि अंजुमन गुलामाने मुस्तुफा सोसायटी जिले की मुस्लिम प्रतिनिधि संस्था है।
I
Iसोसायटी की ओर से सामाजिक व धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया जाता है। बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की हर प्रकार से सहायता करना संस्था का मुख्य उद्देश्य रहा है। इस मौके पर मुनव्वर अली साबरी, कुंवर शाहिद, शफीक साबरी, बबलू सिद्दीकी, प्रवेज़ आलम, रियाज कुरैशी, आलम सैफी आदि मौजूद रहे।I