फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जन निर्माण पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाठरदेवा शेख गांव में जन निर्माण पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पत्रकार सुनील पटेल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि हरिद्वार की समस्याओं को बड़ी पार्टियां नहीं उठा सकती। जन निर्माण पार्टी लगातार इन मुद्दों को देहरादून तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर ही संगठन मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा करोड़ों की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया, खानपुर से हरिद्वार तक टू लेन रोड बनवाया। हजारों करोड़ के काम खानपुर विधानसभा में कराए गए हैं। सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से वह भलीभांति परिचित हैं। शिवपुरम और कृष्णानगर में जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश धीमान ने किया। कार्यक्रम को तबरेज प्रधान, चंद्रपाल सिंह, दीपक शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने जन निर्माण पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें