फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्कूल टॉपर अविका सहित 20 विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। एंबिशन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूूल एवं इंटर के छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक पंवार ने छात्रों को निरंतर अच्छा कार्य करते रहने और अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक विपुल पंवार व सोनम रॉस पंवार ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। हाईस्कूल में लक्ष्य सैनी ने 92.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड भी प्राप्त किया। इसके अलावा सक्षम गुप्ता को 91.6% अंक प्राप्त करने एवं शत प्रतिशत अटेंडेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। तेजस्वी परमार ने बेस्ट हैंडराइटिंग अवार्ड जीता। इसके अलावा लक्ष्य आवाना, साताक्षी तिवारी, आयुषी और आर्यन को पोटेंशियल स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं 12वीं में अविका शर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वेक्षणी ने 94.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें