फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में सवार होकर गांव पहुंचा आईटीबीपी जवान

Thu, 02 Mar 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चाइना बार्डर पर तैनात आईटीबीपी का जवान को शादी के लिए हेलीकॉप्टर से गांव  पहुंचा। बर्फ जमी होने के कारण कई दिनों से तैनाती स्थल से नहीं निकल पाने के कारण परिजनों की सांसे अटकी हुई थी। हरिद्वार सांसद रमेश चंद पोखरियाल के प्रयास के बाद  जवान हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा। यहां दुल्हे का ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

मंगलौर क्षेत्र के टिकौला कलां गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र विजय कुमार चाइना बार्डर के समीप पिथौैरागढ़ जिले की मिलम चौकी पर तैनात है। जिसका रिश्ता झबरेड़ी गांव की मोनिका के साथ तय हुआ है और 03 मार्च को बारात जानी है। विपिन ने शादी के लिए दो माह से छुट्टी के लिए आवेदन किया हुआ था। लेकिन वहां से आने के लिए सड़क मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण आ नहीं पा रहा था। आईटीबीपी की ओर से हेलीकॉप्टर से गांव भिजवाए जाने का आश्वासन दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हेलीकॉप्टर की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण मामला अधर में लटका हुआ था। विपिन के परिजनों ने इस समस्या से सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा पूर्वी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष अरविंद गौतम को अवगत कराया। उन्होंने इस संबंध में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक से बात की। जिसके बाद सांसद निशंक ने दिल्ली में अधिकारियों से वार्ता कर हैलीकॉप्टर की व्यवस्था कराई। जिस पर बृहस्पतिवार को सुबह हैलीकॉप्टर विपिन को लेने मिलम पहुंचा और वहां से उसे लेकर देहरादून लौट आया। परिजनों के आग्रह पर हेलीकॉप्टर दोपहर को गांव पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े और फूल मालाओं के साथ विपिन का स्वागत किया। विपिन की बहन पूजा और शिवानी की खुशी का ठिकाना नहीं था। पिता विजय कुमार ने बताया कि उनकी सारी उम्मीदें टूट रही थी लेकिन सांसद निशंक के प्रयास से कार्य संभव हुआ।

र्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें