फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिविल अस्पताल में आयरन इंजेक्शन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी आयरन इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इंजेक्शन न होने के कारण महिलाओं को बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदकर लाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




पिछले एक महीने से अस्पताल में आयरन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। शहर और देहात से रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचती हैं लेकिन उन्हें बिना इंजेक्शन के ही लौटना पड़ता है। इंजेक्शन न होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल खड़ी कर रही है। शुक्रवार को कलियर से पत्नी को इलाज के लिए लेकर आए तसलीम ने बताया कि लेबर रूम में आयरन इंजेक्शन खत्म कहकर चिकित्सक ने पर्ची पर लिखकर बाहर से लाने के लिए कहा।



तसलीम ने बताया कि जब वह मेडिकल से इंजेक्शन लेने गए तो वहां से उनको दो इंजेक्शन के 450 रुपये देने पड़े। एक महिला के तीमारदार ने बताया कि स्टोर पर आयरन इंजेक्शन काफी महंगे दामों पर मिल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए इंजेक्शन खरीदना मुश्किल हो रहा है। आयरन इंजेक्शन का स्टॉक देहरादून में पता किया तो वहां पर इंजेक्शन का स्टॉक खत्म है।
विज्ञापन


अस्पताल में इंजेक्शन जल्द उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग को इसकी सूचना भेज दी गई है और आपूर्ति होते ही मरीजों को राहत मिलेगी। -रवि धामा, फार्मासिस्ट सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें