गन्ना विकास परिषद इकबालपुर की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क मरम्मत और सीसी मार्गों के निर्माण किया जाएगा। जिला योजना वर्ष 2026-27 के तहत चार गांवों में प्रस्तावित इन कार्यों के लिए 28 अक्तूबर टेंडर जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे। जबकि उसी दिन दोपहर 12:30 बजे प्रबंध कमेटी के समक्ष खोली जाएंगी।
परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्राम मरगूबपुर में सरकारी अस्पताल से गोविंदपुर तक एक किलोमीटर सड़क की डामर से मरम्मत कराई जाएगी। इस कार्य की अनुमानित लागत 18.88 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ग्राम मानकपुर आदमपुर में ट्यूबवेल से रफल सिंह के खेत तक 300 मीटर सीसी मार्ग बनाया जाएगा। इसकी लागत 15.65 लाख रुपये निर्धारित है। ग्राम तेलीवाला अजमेरीपुर में मुख्य मार्ग से 325 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 10.59 लाख रुपये खर्च प्रस्तावित हैं। वहीं, ग्राम हकीमपुर तुर्रा में 400 मीटर सीसी मार्ग बनाया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 18.89 लाख रुपये है। इन कार्यों के लिए टेंडर 13 से 27 अक्तूबर तक खरीदे जा सकेंगे। इन मार्गों के निर्माण से लोगों को लाभ मिलेगा।