फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक मासूम को छुड़ाया, आरोपियों ने तीन को बेचा

Tue, 22 Aug 2023 02:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

29 मई को पिरान कलियर निवासी साजदा ने पुलिस से शिकायत कर बताया था कि रात में सोते समय उसके छह माह के बच्चे आहद का किसी ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
बच्चा चोरी गिरोह का खुलासा करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कलियर से तीन माह पूर्व अपहृत एक बच्चे को भी पकड़ा है। गिरोह ने अलग-अलग जगह से तीन और बच्चों का अपहरण कर यूपी में अलग-अलग जगहों पर बेचा था। इसमें से एक बच्चे को सहारनपुर पुलिस ने बरामद कर लिया था जबकि अभी दो बच्चे अब भी लापता हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी अजय सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 29 मई को पिरान कलियर निवासी साजदा ने पुलिस से शिकायत कर बताया था कि रात में सोते समय उसके छह माह के बच्चे आहद का किसी ने अपहरण कर लिया है। बच्चे की तलाश के लिए सीआईयू और पुलिस की टीम लगाई गई थी।

Roorkee News: कार में सवार ग्राम प्रधान के भाई पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि साजदा से पूरी जानकारी ली तो बताया कि जब वह गर्भवती थी, उससे कथित पति-पत्नी अशफाक व नाजिमा और एक अन्य महिला सुजाता ने बच्चे की खरीद फरोख्त के लिए संपर्क किया था लेकिन उसने बच्चा बेचने से इन्कार कर दिया था। तभी से पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों ने बताया कि उन्होंने ही बच्चा चोरी किया था। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर बच्चा बरामद कर लिया।

विज्ञापन

साथ ही तीनों ने बताया कि उन्होंने तीन और बच्चे भी चोरी किए थे। तीनों बच्चे उन्होंने अमरोहा, सहारनपुर और इटावा में बेचे थे। इसमें से एक बच्चे को चिल्काना, सहारनपुर पुलिस ने कुछ दिन पहले उसे बरामद कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि तीनों लोग एजेंटों के जरिये बच्चों की खरीद-फरोख्त करते थे।

एसएसपी ने बताया कि अशफाक व उसकी पत्नी नजमा निवासी पदार्था, पथरी, सुजाता निवाी मोहल्ला चाहशीरी, बिजनौर व एजेंट मोहित कंचल निवासी चिल्काना, सहारनपुर, अनिल शर्मा उर्फ साजन निवासी करनाल, हरियाणा और नदीम हुसैन निवासी ग्राम लापरा, यमुनानगर हरियाणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि अपहृत दो बच्चों की तलाश की जा रही है। इस दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी, एसओ जहांगीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें