रुड़की रामनगर स्थित कोर्ट में आयोजित एडवोकेट एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद नवनिर्
- फोटो : ROORKEE
एडवोकेट एसोसिएशन रुड़की के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को रामनगर कचहरी में आयोजित हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष का ऐलान किया।
शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी राकेश शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर अतुल कुमार शर्मा, सचिव राव नावेद, उपाध्यक्ष बबलू चौहान, सह सचिव नीलम, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार पाल, पुस्तकालय अध्यक्ष ललित मोहन अग्रवाल, ऑडिटर राव बिलावर खान ने शपथ ली। इस मौके पर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि हार जीत कोई मायने नहीं रखती है। सभी अधिवक्ता एक परिवार के सदस्य हैं और परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। सचिव राव नावेद ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर उनके हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोमर, पंकज कुमार, राव मुनफैत अली, चौधरी लल्लू सिंह, महबूब हसन, चौधरी बलवीर सिंह, रामकिशन, विपिन कुमार शर्मा, विपिन पहलवान, गुलाम रसूल, ममतेश शर्मा, जावेद अख्तर, शिव कुमार सैनी, सलीम अंसारी, सुनील गोयल मौजूद रहे।