फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर और देहात क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में धमाके की घटना के बाद प्रदेश में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस की ओर से लगातार नगर और देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच उच्चाधिकारियों की ओर से छह दिसंबर के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इस पर शुक्रवार रात को कोतवाली पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों की चेकिंग के साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। शनिवार को भी नगर और देहात में कई स्थानों पर चेकिंग की गई। साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने गश्त की। धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और गश्त देर रात तक जारी रही। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें