फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मेले में अश्लील डांस कराए जाने के दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेलीवाला पाडली गुर्जर गांव में लगे मेले में गलत तरीके से लड़कियों से अश्लील डांस कराने के मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीवाला पाडली गुर्जर में 19 अप्रैल से 10 मई तक मेले के आयोजन की अनुमति मिली थी। इसमें खाने-पीने के स्टाॅल लगाने से लेकर झूले आदि की अनुमति 17 बिंदुओं पर प्रदान की गई थी लेकिन अनुमति की आड़ में मेले में गलत तरीके से लड़कियों से अश्लील डांस कराया जा रहा था। इसके लिए टिकट के रूप् में मोटी रकम वसूली जा रही थी। शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने मेले की अनुमति निरस्त करते हुए मेला बंद करा दिया था। अब इस मामले में उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही गंगनहर काेतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। उधर, जेएम के निर्देश देने से आयोजकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें