सिंचाई विभाग के भवन में बने 84यूके बटालियन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप मुख्यालय के यहां खुलने से एनएनसी कैडेट को काफी लाभ होगा। रुड़की में 84 यूके बटालियन एनसीसी की स्थापना 20 फरवरी 1963 में हुई थी। उस दौरान इसका मुख्यालय उत्तर-प्रदेश सिंचाई विभाग के टिनशेड में शुरू हुआ था। बाद में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रयासों से इसी टिनशेड के स्थान पर नया ग्रुप मुख्यालय बना दिया गया। इसी ग्रुप मुख्यालय का बृ़हस्पतिवार को ग्रुप मुख्यालय कमांडर सेना मेडल ब्रिगेडियर वेणुगोपाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट भरत क्षेत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजय त्यागी, सूबेदार मेजर केदार सिंह रावत, बीएचएम सत्येंद्र सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, सूबेदार पंकज, सूबेदार संजय संभल, सूबेदार लखपत, रवि कपूर, अश्वनी कुमार, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।