फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषाहार की बजाय बच्चों खिला रहे कुरकुरे

Sat, 05 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की बजाय कुरकुरे खिलाए जा रहे हैं। टेक होम राशन दिवस पर भी बच्चों को पोषाहार नहीं दिया गया। एसडीएम ने ऐसी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम मनीष कुमार ने महेश्वरी गांव के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पहले तो आंगनबाड़ी केंद्रों पर गंदगी पड़ी पाई गई। जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। जांच के दौरान उन्होंने देखा कि पांच दिसंबर को टेक होम राशन के दिवस पर पोषाहार का वितरण नहीं हुआ। इसके अलावा केंद्रों पर दोपहर में मिलने वाले मीनू के अनुसार हल्का पोषाहार मिलने की बजाय बच्चों को कुरकुरे दे रखे थे। इस बारे में कार्यकत्रियों से पूछा गया तो कोई सी भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई। इसके बाद एसडीएम ने गांव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तो यहां दोपहर का भोजन बच्चों के लिए बन रहा था। एसडीएम ने बच्चों के शिक्षा का स्तर जानने के लिए उनसे सवाल जवाब किए। एसडीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर भारी अनियमितताएं मिलने पर सीडीओ सोनिका को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें