फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निगम कर्मी के निलंबन में जांच अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम रुड़की के पूर्व संपत्ति प्रभारी एवं प्रभारी कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद कय्यूम के निलंबन के मामले में अब जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। नगर निगम के वरिष्ठ वित्त अधिकारी शिवेंद्र कुमार को मामले की विभागीय जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नियमानुसार आरोप पत्र जारी कर निर्धारित समय में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मामला नगर निगम की दुकानों और मकानों के नाम परिवर्तन के लिए जमा की जाने वाली प्रीमियम राशि से संबंधित करीब 10.25 लाख रुपये की विभिन्न रसीदों को लेकर मिली शिकायतों से जुड़ा है। विभागीय जांच के बाद कय्यूम को स्पष्टीकरण के लिए 22 जून और 15 जुलाई को नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। अब जांच अधिकारी अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों को भी रिपोर्ट में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें