फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पानी में बहकर आए नारियल के लिए जान जोखिम में डाल रहे मासूम

विज्ञापन
गंगनहर में झाल के पास नीचे उतरकर सामान निकालता एक बच्चा। -संवाद
विज्ञापन
आसफनगर झाल पर गंगनहर में बहकर आ रहे नारियल और अन्य छोटे-मोटे सामान को पड़कने के लिए बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। बच्चे झाल पर बनी लोहे की ऊंची रेलिंग को फांदकर नीचे उतर रहे हैं।
विज्ञापन


रुड़की गंगनहर पुल से करीब चार किलोमीटर दूर आसफनगर झाल है। यहां पर गेट और जाली लगी हैं जिसके कारण गंगनहर में बहकर आने वाला सामान यहां फंस जाता है। कुछ लोग पूजन सामग्री के साथ नारियल और अन्य सामान भी प्रवाहित करते हैं। इसके लालच में आसपास के क्षेत्रों से बच्चे वहां पहुंचते हैं और जान जोखिम में डालकर नारियल अन्य चीजें उठाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीते मंगलवार अपराह्न तीन बजे एक बच्चा झाल पर बने गेट पर चढ़कर उसके नीचे चला गया। इसी तरह यहां अक्सर बच्चे अपनी जान को जोखिम में डालकर नीचे उतरते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें