दल्लावाला के रानी धर्म कुंवर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आदित्य कुमार मौर्य ने किया।
परीक्षा प्रभारी डॉ. धनंजय शर्मा ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें बताकर उत्तर पुस्तिका और ओएमआर पत्रक भरने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए। उपस्थिति पत्रक के विभिन्न कॉलम को भरने में ध्यान रखी जाने वाली सावधानी के बारे में बताया।
राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा में समय प्रबंधन पर ध्यान आकृष्ट किया जिससे कि किसी भी परीक्षार्थी का कोई भी प्रश्न अनुत्तरित न रह पाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी, अश्वनी कुमार, गौतम, पूरन चंद, दीपक सिंह और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बुलबुल, स्वाति, अलका और दीपा आदि मौजूद रहे।