रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को मोहल्ला टोली में अवैध पशु कटान की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गहन जांच-पड़ताल के बाद कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। मौके पर मिला मांस पूरी तरह वैध पाया गया जिसे फैक्टरी के बिल के साथ मंगाया गया था।
पुलिस के अनुसार उक्त मांस उत्तर प्रदेश के कस्बा पुरकाजी में एक शादी समारोह के लिए मंगाया गया था। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने मांस खरीद से संबंधित फैक्टरी के वैध बिल प्रस्तुत किए। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके का मुआयना किया गया। जांच में पशु कटान से जुड़ा कोई भी अवशेष या संदिग्ध उपकरण नहीं पाया गया।