फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के %गुप्तचर% तोड़ेंगे नशे के सौदागरों का %नेटवर्क%

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से देहात तक फैले नशे के सौदागरों के नेटवर्क को अब पुलिस के मुखबिर तोड़ेंगे। इनमें महिलाएं और युवा शामिल होंगे। ये मुखबिर गोपनीय तरीके से नशे के सौदागरों पर नजर रखकर पुलिस को सूचना देंगे। एसपी देहात ने शहर और देहात में नशे के खिलाफ जंग में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर सूचना आदान-प्रदान करने की बात कही है।
विज्ञापन

रुड़की और देहात क्षेत्र में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की तरफ अधिक आकर्षित हो रही है। नशे की बढ़ती तस्करी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा नहीं है कि पुलिस नशा तस्करी करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन नशे के सौदागर एक कदम आगे हैं। ऐसे में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने नशे के सौदागरों का नेटवर्क तोड़ने के लिए मुहिम शुरू की है। इस मुहिम में पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर युवा और महिलाएं नशे का नेटवर्क तोड़ेंगे। एसपी देहात ने शहर और देहात में पुलिस युवाओं और महिलाओं को अपने साथ जोड़ने के निर्देश दिए हैं। युवा और महिलाएं पुलिस के लिए गुप्त रूप में कार्य करेंगे और नशे के सौदागरों के बारे में सूचना देंगे। इनके नाम और पते पुलिस गोपनीय रखेगी। संवाद
व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगी पुलिस
नशे के खिलाफ जंग में पुलिस गांव-गांव जाकर पुरुषों, महिलाओं और युवाओं को जागरूक करेगी। साथ ही लोगों को अपना मोबाइल नंबर देगी। ताकि गांव या आसपास के क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है तो यह पुलिस को जानकारी दे सकें। इसके लिए पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाएगी।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे शिविर
पुलिस नशे और नशे के सौदागरों के खिलाफ स्कूल और कॉलेजों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करेगी। साथ ही पुलिस के सरकारी नंबर छात्र-छात्राओं को देगी। छात्र-छात्राएं भी अगर कहीं पर नशे का कारोबार हो रहा है तो पुलिस को सूचना दे सकेंगे।
---
नशे के कारोबार के नेटवर्क को तोड़ने और इस कारोबार को करने वालों के खिलाफ पुलिस युवाओं और महिलाओं की मदद लेगी। शहर और गांव-गांव में जाकर पुलिस नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही युवाओं और महिलाओं से इनके बारे में सूचना देने के लिए सहयोग लेगी।
विज्ञापन

-प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें