फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: त्योहारी सीजन में चलेंगे कई स्पेशल ट्रेनें, हरिद्वार और रुड़की समेत प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

Thu, 05 Nov 2026 12:35 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर

सार

त्योहारों के दौरान घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। इससे हरिद्वार और रुड़की आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रुड़की और हरिद्वार सहित मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर गाड़ी संख्या 04311 - 12 योगनगरी ऋषिकेश - कोलकाता - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 9203 - 04 हरिद्वार - वेरावल जंक्शन - हरिद्वार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 04811 - 12 हरिद्वार - बाड़मेर - हरिद्वार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09611 - 12 योगनगरी ऋषिकेश - अजमेर जंक्शन - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09425 - 26 हरिद्वार - साबरमती - हरिद्वार एक्सप्रेस, 04013 - 14 योगनगरी ऋषिकेश - मुजफ्फरपुर - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 09609 - 10 योगनगरी ऋषिकेश - उदयपुर जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों को हरिद्वार और रुड़की सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04655 - 56 लुधियाना जंक्शन - सहरसा जंक्शन - लुधियाना जंक्शन एक्सप्रेस, 6 से 13 नवंबर के बीच संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 04661 - 62 लुधियाना - दरभंगा - लुधियाना एक्सप्रेस 7 से 12 नवंबर, गाड़ी संख्या 04663 - 64 लुधियाना - गया जंक्शन - लुधियान 12 और 13 नवंबर, गाड़ी संख्या 04665 - 66 लुधियाना - कोलकाता - लुधियाना एक्सप्रेस 6 और 7 नवंबर, गाड़ी संख्या 04527 - 28 सरहिंद - सहरसा - सरहिंद एक्सप्रेस 5 से 13 नवंबर और गाड़ी संख्या 04659 - 60 लुधियाना - पूर्णियाकोर्ट जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 5 से 10 नवंबर तक संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत
विज्ञापन


स्टेशन परिसर में ही मिलेंगे अनारक्षित टिकट
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दीपावली त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन परिसर में ही मोबाइल अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम के जरिये अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अलावा टिकट काउंटर पर भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें