फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ... तो भाजपा की राष्ट्रीय फलक पर भी है सीएम धामी की धमक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूसीसी से लेकर आपदा की चुनौतियों से निपट रही धामी सरकार की पीठ थपथपाई
विज्ञापन




नड्डा ने कहा- प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं में उत्तराखंड के निवासी और यहां की सरकार ने जताई है प्रतिबद्धता

कोर कमेटी की बैठक में उत्तराखंड की सरकार और यहां के निवासियों की सराहना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से करना सीएम धामी के कद को और बड़ा कर दिया। यही नहीं धामी की धमक पार्टी के राष्ट्रीय फलक पर भी है, इसका भी संदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया दिया। कोर कमेटी की बैठक के दौरान उन्होंने न केवल कॉमन सिविल कोड की सराहना की। वरन, उन्होंने आपदा का दंश झेलने के बावजूद उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करने वाले मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय राज्यों में है। उन्होंने कहा कि चाहे केदारनाथ या बदरीनाथ के विकास की बात हो या सिख समुदाय के बड़े आस्था के केंद्र हेमकुंड साहिब में सुविधाओं की बात। प्रधानमंत्री ने अपना अथक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा की नीतियों के अनुरूप उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सकुशल कार्य संपन्न किया। उन्होंने राज्य में तमाम विकृतियों को दुरुस्त करने में सीएम धामी और पूरे कैबिनेट के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि महिला आरक्षण को लेकर सरकार सजग रही। संतुलन बनाते हुए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी उन्होंने खूब सराहा।
विज्ञापन




भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस पर भी जोर दिया कि सभी कार्यकर्ता, सांसद और पार्टी के विधायक सीएम धामी के हर कदम में सहयोग करें। उनकी जनहित की योजनाओं को सकुशल क्रियान्वयन के लिए जन जागरूकता भी चलाएं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा, सांसद नरेश बंसल, सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबीनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, विधायक मदन कौशिक, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगई सहित अन्य ने भी अपने संबोधन में सीएम धामी के निर्णय और योजनाओं को जमकर सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें