फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला से धक्का-मुक्की करते पीआरडी जवान का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दरगाह परिसर में सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करता नजर आ रहा है। लोगों ने पीआरडी जवान पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




कलियर दरग़ाह में प्रबंधन की ओर से दरगाह परिसर में सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पीआरडी का एक जवान महिला के साथ धक्का-मुक्की करता नजर आ रहा है। जवान महिला को दरगाह कार्यालय की तरफ लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पीआरडी जवान के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं। दरगाह प्रबंधक रजिया ने बताया कि महिला दरगाह में भीख मांग रही थी जिसको पीआरडी जवान दरग़ाह से बाहर भगा रहा था। फिर भी मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें