फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 25वें बरस में मिलेगी रुड़की-देवबंद की नई रेललाइन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
35 किलोमीटर की दूरी होगी कम, फरवरी तक शुरू हो सकती है आवाजाही
I
I
I
Iउत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में रुड़की को रेलवे की ओर से भी सौगात मिलने जा रही है। छह माह के भीतर रुड़की-देवबंद रेलवे लाइन का काम पूरा होने जा रहा है। इसके बाद रुड़की से दिल्ली का सफर काफी कम हो जाएगा। ट्रैक के लिए स्लीपर और उसपर लाइन डालने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
I
I
I
Iरुड़की रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पहले सहारनपुर स्टेशन पर जाती है। इसके बाद सहारनपुर से दिल्ली जाती है लेकिन रुड़की रेलवे स्टेशन अब दिल्ली वाली ट्रेनों को सहारनपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ट्रेनें देवबंद जाएंगी। यहां से सीधे दिल्ली जाएंगी। इसके लिए नया ट्रैक डाला गया है। ट्रैक का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले चार माह में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

I
Iइसके बाद रुड़की-देवबंद मार्ग पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। रुड़की की ओर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को न तो सहारनपुर जाना पड़ेगा और न ही टपरी। यह ट्रेनें सीधे देवबंद से दिल्ली जाएंगी। रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि रुड़की-देवबंद लाइन से दिल्ली जाने में अब कम समय लगेगा। इस नई रेललाइन से करीब 35 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी। इससे समय की काफी बचत होगी। पहले के मुकाबले ट्रेन से दिल्ली जाने के समय में लगभग एक घंटा कम लगेगा। फरवरी व मार्च में इसके शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

I
I
I
I18 साल के लंबे इंतजार के बाद पूरा होने की आस
I
I- रुड़की-देवबंद रेल मार्ग निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा केंद्र की कांग्रेस सरकार ने की थी। इसके बाद 2008 के आसपास सर्वे आदि का काम पूरा हुआ। 2010 तक कुछ काम शुरू हुआ लेकिन गति धीमी रही। फिर केंद्र में भाजपा की सरकार आई तो कुछ और बजट जारी हुआ। इसके बाद भी मुआवजा बढ़ाने की मांग काे लेकर काम में अवरोध उत्पन्न होता रहा। अब जाकर इस परियोजना के पूरे होने की उम्मीद जगी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें