फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, मौसी और मौसा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के निठारी गांव निवासी वेदपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी अंकिता की शादी फरवरी वर्ष 2017 में खानपुर थाना क्षेत्र के भारूवाला गांव निवासी सागर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। साथ ही कार की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट करने लगे। फरवरी 2022 में बेटी के पति ने फोन कर दहेज में कार और नकदी की मांग की। साथ ही धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह बेटी को जान से मार देगा। 23 फरवरी को उनके पास कॉल आई कि उनकी बेटी मर चुकी है। वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो वह मृत मिली। उन्होंने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि सागर, रामो, मिंटो निवासी भिस्तीपुर, झबरेड़ा और बिजेंद्र निवासी घोसीपुरा, मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें