फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंत्री की टिप्पणी पर त्यागी समाज ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ओर से शुक्रताल में आयोजित कार्यक्रम में त्यागी, सैनी व कश्यप समाज की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करने वालों पर केस दर्ज करने का विरोध किया गया। साथ ही केस वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन




शनिवार को त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की की ओर से जेएम अभिनव शाह के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में बताया कि त्यागी समाज के लोगों पर केस दर्ज करने का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही गाजियाबाद पुलिस की ओर से दर्ज केस रद्द करने की मांग की। अध्यक्ष डाॅ. राकेश त्यागी ने कहा कि यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने त्यागी समाज की बहू, बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त के लायक नहीं है। इससे त्यागी समाज में आक्रोश है। उपाध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज की बेटियों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक जेडी त्यागी, ब्रिजेश त्यागी, सुशील त्यागी, श्यामकुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, नरोत्तम त्यागी, अक्षय त्यागी, विनोद त्यागी, अशोक त्यागी, मुनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें