फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वतन ही सबसे बड़ा धर्म और मजहब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



क्वाड्रा इंस्टीट्यूट के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

क्वाड्रा इंस्टीटयूट ऑफ आयुर्वेद एवं क्वाड्रा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग की ओर से संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वतन ही सबसे बड़ा धर्म, सबसे बड़ा मजहब है। तिरंगा पूरे राष्ट्र का गौरव है और हमारी इच्छाओं आकांक्षाओं का प्रतीक है। इसी तिरंगे को हाथ में लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों से लड़े और अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि भारतीय चिकित्सा परिषद राष्ट्रीय आयोग (आयुष मंत्रालय भारत सरकार) के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें क्वाड्रा संस्थान द्वारा घर-घर तिरंगा वितरण किया गया है। इस मौके पर नर्सिंग प्राचार्य क्रिस्टिना जॉर्ज, डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. रजनीकांत, संजय सैनी, लता खैरायत, अशोक कुमार, डॉ. समीप सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. शेरोन प्रभाकर, डॉ.सौरभ कुमार, डॉ. चारु शर्मा, डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. भूमि सोनी, डॉ. अनुरिता गुप्ता, डॉ. विद्यारानी जोशी, डॉ. गरिमा प्रतीक सिंह, डॉ. समीक्षा रोथान, डॉ. हिमाद्री, डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. पूजा भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें