फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आईएमए रुड़की ने डायट परिसर में लगाए 33 पौधे

Mon, 27 Jul 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रुड़की ने सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) परिसर में 33 पौधों का रोपण किया। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का आह्वान किया। आईएमए के डॉ. आरके पाल, डॉ. संजीव गर्ग और डॉ. एनडी अरोड़ा ने कहा कि चिकित्सकों की जिम्मेदारी स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण है और पौधारोपण अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता अनिल कुमार, समीश धीमान, गुड्डन तथा डायट प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें