फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर में कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार मंगलौर में कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मंगलौर। मंगलौर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रही कच्ची शराब की भट्टी को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि भारी मात्रा में कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए गए हैं।
बुधवार देर रात मंगलौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप एन्क्लेव स्थित एक मकान में कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से लगभग 200 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने आनंद व सौरभ निवासीगण नत्थूखेड़ी, थाना मंगलौर तथा रवि कुमार निवासी बिझौली, थाना मंगलौर बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें