फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी की छात्रा से मारपीट

Wed, 01 Feb 2017 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी से पीएचडी कर रही एक छात्रा ने संस्थान के एक छात्र पर मारपीट, कपड़े फाड़ने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, फिर भी वह मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली रुड़की पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने बताया कि मंगलवार शाम वह आईआईटी कैंपस स्थित सरस्वती मंदिर के समीप से गुजर रही थी। उसी दौरान आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रहे छात्र गौरव वाष्णेय ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए और अपहरण करने का प्रयास भी किया गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए,  लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर में छात्रा ने संगीन आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिक्योरिटी गार्ड एवं छात्रों आदि से मामले को लेकर की गई पड़ताल में अपहरण के प्रयास और कपड़े फाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है, फिर भी मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। उधर, आईआईटी प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। संस्थान के सिक्योरिटी ऑफिसर विवाद सुलझाने के लिए घंटों कोतवाली में डटे रहे। देर शाम तक छात्रा और उसके परिजन समझौते के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें