फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने खंगाला आईबी अफसर का घर

Sun, 05 Mar 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर विधायक ममता राकेश की बंद कोठी में चोरी की घटना की रिपोर्ट अभी पुलिस दर्ज भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। बीती रात चोरों ने एक आईबी अधिकारी के घर के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर के लोग एक शादी समारोह में मेरठ गए हुए थे। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत गणेशपुर स्थित शाकुंबरी विहार फेस टू में एक आईबी अधिकारी का घर है। वर्तमान में वह संभल (उत्तर प्रदेश) में तैनात हैं। उनके पिता ऋषिपाल यादव परिवहन निगम से रिटायर्ड हैं। वर्तमान मेें इस मकान में ऋषिपाल यादव और उनकी पत्नी रहती हैं। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे ऋषिपाल यादव और उनकी पत्नी किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मेरठ के लिए निकले। रविवार सुबह करीब दस बजे वह घर लौटे। घर आकर देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। भीतर गए तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी, बैड आदि में रखा सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी में रखे दस हजार रुपये, करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर, एलईडी, गैस सिलेंडर समेत काफी सामान गायब था। ऋषिपाल यादव की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकाली गई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार को चोरों ने रामनगर स्थित भगवानपुर विधायक ममता राकेश की कोठी में भी इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें