फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सैकड़ों साधकों ने शिव अवतरण रूद्राभिषेक में किया विधान से पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदेवपुरा चौक पर स्थित भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित हुआ विशेष अनुष्ठानI
विज्ञापन

Iआत्मशांति और जीवन में सकारात्मकता का संचार केवल शिव आराधना से : डॉ. आशीषI
Iदिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से मंगलवार को केदारनाथ धाम से प्रयागराज महाकुंभ यात्रा के तहत गढ़वाल अंचल की हरिद्वार इकाई के साधकों से शिव अवतरण रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों साधकों ने भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और भगवान शिव की आराधना की। कार्यक्रम डॉ. आशीष गौतम के निर्देशन में सपन्न हुआ।
I
Iडॉ. आशीष गौतम ने रूद्राभिषेक के कार्यक्रम को शिव भक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि शिव को समझना बहुत कठिन है, लेकिन असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केदारनाथ से महाकुंभ प्रयागराज तक की यात्रा है जिसे सेवा सेवा साधना के रूप में संचालित किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iमिशन के राष्ट्रीय संयोजक संजय चतुर्वेदी ने कहा कि महाकुंभ देश में एक केंद्रीय आध्यात्मिक भूमिका निभाता है, जो सम्पूर्ण विश्व पर अपनी धार्मिक सांस्कृतिक एवं समरसता का दिव्य प्रभाव डालता है। कार्यक्रम में संदीप सलूजा, एसी ओहरी, विकास गोयल, अजय कुमार, डॉ. मनीष दत्त, आदित्य गोस्वामी, गौरव अग्रवाल, सुदीप सलौजा समेत बड़ी संख्या में साधक जुटे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें