फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगा तटबंध मार्ग पर गिरा विशाल पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर क्षेत्र स्थित सप्तऋषि आश्रम के सामने गंगा तटबंध मार्ग पर एक बड़ा सहजन का पेड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पेड़ का एक हिस्सा गोस्वामी गणेशदत्त घाट के साइनबोर्ड पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना के समय मार्ग पर आने-जाने वाले किसी भी राहगीर को चोट नहीं लगी और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन ऑफिस की वन दरोगा आरती पंत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। वन विभाग की टीम ने आधुनिक चेनसॉ (आरी) की मदद से पेड़ के भारी-भरकम हिस्सों को कुछ ही मिनटों में काटकर किनारे करा दिया। इससे इस मार्ग पर पैदल चलने वालों के लिए मार्ग सुगम हो गया। वन दरोगा आरती पंत ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और समय रहते मार्ग को सुचारू कर दिया गया है।
इस दौरान स्थानीय पार्षद आकाश भाटी भी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल विद्युत विभाग को सूचित कर क्षेत्र की मेन लाइट बंद कराई। पेड़ की पूरी तरह से कटाई-छंटाई होने के बाद बिजली आपूर्ति को दोबारा सुलभ करा दिया गया। मौके पर विभागीय आउटसोर्स कर्मी तालिब, भोला सहित स्थानीय निवासी सन्नी गिरी, सौरभ सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें