फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडीए की टीम ने दुकान और भवन किया सील

विज्ञापन
रुड़की में बीटी गंज स्थित एक भवन को सील करती एचआडीए की टीम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना नक्शे के बनाई जा रही एक दुकान को सील कर दिया जबकि नक्शे के विपरीत बनाए जा रहे भवन को भी सील कर दिया। साथ ही सील तोड़कर कार्य करवाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एचआरडीए की संयुक्त सचिव अपूर्वा पांडे को शिकायत मिल रही थी कि शहर में कई जगहों पर बिना नक्शे के दुकानें और भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एचआरडीए की टीम को ऐसी दुकानों और भवनों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। सोमवार को टीम ने भंगेड़ी स्थित एक दुकान के निर्माण को रोक दिया। साथ ही नक्शा दिखने की बात कही, लेकिन दुकान मालिक नक्शा नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने दुकान को सील कर दिया। इसके बाद टीम बीटी गंज अनाज मंडी के पास पहुंची। यहां निर्माणाधीन भवन मालिक से नक्शा दिखाने की बात कही। इस दौरान टीम ने पाया कि भवन का नक्शा तो बनाया गया है, लेकिन नक्शे के विपरीत भवन का निर्माण किया जा रहा है। लिहाजा टीम ने भवन को सील कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि नियमों के विपरीत भवन निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अगर सील तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू किया गया तो कानूनी कार्रवाई होगी। टीम में एई डीएस रावत, जेई संजीव अग्रवाल, ललित, रवि, गोविंद व नीरज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें