फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी शोर में कैसे होगी परीक्षाओं की तैयारी

Fri, 11 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। हेमवती नंदन बहुगुणा विवि ने बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी आदि की सेमेस्टर परीक्षाओं को शुरू होने में महज 10-12 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन, छात्र ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। देहात क्षेत्रों में चुनावी शोर छात्रों की पढ़ाई में एक बड़ी बाधा बना हुआ है। आने वाले दिनों में इस शोर के और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। उसी समय पर छात्रों की परीक्षाएं भी चल रही होंगी। इस बात को लेकर छात्र और उनके अभिभावक बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर देहात क्षेत्रों में इस समय प्रत्याशी जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। दिन निकलने से लेकर देर रात तक गांवों में चुनावों का ही शोर है। लाउडस्पीकर की आवाज और प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की आवाजाही छात्रों को इतमिनान से पढ़ने नहीं दे रही है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार में और तेजी आएगी। उसी समय छात्रों की परीक्षाएं भी चल रही होंगी। इस बात को देखते हुए छात्र बेहद परेशान है। छात्रों के अभिभावक भी इस बात को लेकर चिंतित हैं।

चुनाव के बाद होनी चाहिए परीक्षा
देहात क्षेत्र में रहने वाले छात्रों का कहना है कि विवि को परीक्षाएं कुछ समय के लिए स्थगित कर देनी चाहिए। क्योंकि परीक्षाएं चुनाव के समय ही पड़ रही हैं। ग्राम पंचायत का चुनाव होने की वजह से चुनाव प्रचार भी जबरदस्त हो रहा है। जिससे देहात क्षेत्र के छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोई रिश्तेदारी तो कोई किराए पर ले रहा कमरा
पंचायत चुनाव के शोर को देखते हुए छात्र शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई करने और पेपर देने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि कई छात्र किराए पर कमरा ले रहे हैं। बीकॉम के छात्र शुभम, आदित्य, आकिल ने बताया कि वह रुड़की में एक माह के लिए कमरा ले रहे हैं। यही रहकर पढ़ेंगे और पेपर देंगे। बीएससी की छात्र अंजलि ने बताया कि वह रुड़की में अपने एक रिश्तेदार के यहां पर रहकर पढ़ाई करेगी। लेकिन, कई ऐसे छात्र हैं जिनके रिश्तेदार शहर में नही रहते हैं और वह आर्थिक रूप से इतने समर्थ नहीं है कि किराए पर कमरा ले सके। ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना बड़ी चुनौती होगी।

22 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
रुड़की। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल) ने बीएससी, बीकॉम और बीए में इस बार सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया है। विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर एक्सटर्नल परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीए की परीक्षाएं 22 दिसंबर से प्रारंभ हो रही है। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 दिसंबर और बीएससी एवं बीपीएड की परीक्षाएं 26 दिसंबर से शुरू हो रही है। वहीं एमए, एमएससी, एमकॉम और एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए भी विवि ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमएससी एवं एलएलएम आदि की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 10 बजे तक होंगी। जबकि स्नातकोत्तर की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें