फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिजली कटौती से ठप हुए घर और दुकान के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और देहात की बिजली सात घंटे गुल होने से बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक लोगों के काम ठप हो गए। कई स्थानों पर पानी की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ी। घरेलू और व्यावसायिक कार्य प्रभावित होने से लोग समय पर अपने काम नहीं निपटा पाए।
विज्ञापन


गर्मियों के लिए बिजली घरों में सुधारात्मक कार्य करने में ऊर्जा निगम जुटा है ताकि ढाई लाख से अधिक उपभोक्ताओं को प्रचंड गर्मी में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो सके। इसके लिए ऊर्जा निगम अपने बिजलीघरों को बंद कर लाइन मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर के लोड बढ़ाने और फीडर मरम्मत आदि कामों को कर रहा है।



बृहस्पतिवार को रुड़की और देहात के बिजलीघर सुबह 10 बजे मेंटेनेंस के काम होने के कारण बंद हो गए। इससे करीब एक लाख से अधिक की आबादी को कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोगों को पहले तो लगा कि कुछ देर के लिए बिजली गई है लेकिन फिर एक घंटे से ज्यादा का समय जाने के बाद उपभोक्ताओं ने लाइनमैन को कॉल किया।
विज्ञापन


फोन पर उन्हें पता चला की लाइट शाम 5 बजे तक नहीं आ पाएगी। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि सुधार के काम को लेकर रुड़की और धनौरी बिजलीघर बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक बंद रखे गए थे। सोलानीपुरम, खंजरपुर, अरोड़ा कॉलोनी, प्रेम कुंज, मीरा मार्केट, नगर निगम, विशाल मेगा मार्ट, प्रेम मंदिर रोड, सिविल लाइन क्षेत्र, मानूबास, मूलदासपुर और औरंगाबाद समेत अन्य इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें