होली के दौरान रेलवे उत्तराखंड से गुजरात के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। ट्रेन को रुड़की सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा मुंबई से काठगोदाम के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 09425 - 26 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती होली स्पेशल ट्रेन साबरमती से 23 फरवरी, 2, 9, 16 और 23 मार्च व हरिद्वार से 24 फरवरी, 3, 10, 17 और 24 मार्च को दोनों ओर से 5 - 5 फेरे संचालित की जाएगी। साबरमती से शाम 6ः45 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 8ः30 पर हरिद्वार पहुंचेगी।
हरिद्वार से रात 9ः45 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 10:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। वहीं, 09075 - 76 मुंबई सेंट्रल - काठगोदाम होली स्पेशल ट्रेन मुंबई से 25 फरवरी, 4, 11, 18 और 25 मार्च, काठगोदाम से 26 फरवरी, 5, 12, 19 और 26 मार्च को दोनों ओर से 5 - 5 फेरे संचालित होगी। मुंबई से ट्रेन सुबह 10ः55 पर रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 1ः50 पर काठगोदाम पहुंचेगी। काठगोदाम से शाम 5ः52 पर रवाना होकर ट्रेन दूसरे दिन रात को 9 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
लंका में रुकेगी अवध-असम एक्सप्रेस
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 15909 - 10 डिब्रूगढ़ - लालगढ़ - डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को 25 व 26 फरवरी से पूर्वोत्तर के लंका स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। संत दादू दयाल मेला के दौरान 19031 साबरमती - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 21 से 26 फरवरी और 19609 - 10 उदयपुर सिटी - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 22 से 27 फरवरी तक जयपुर मंडल के नारायणा रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है।
तीन घंटे की देरी से चलेगी दून एक्सप्रेस
लखनऊ मंडल के व्यासनगर - काशी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 26 फरवरी को मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 13010 योगनगरी ऋषिकेश - हावड़ा दून एक्सप्रेस और 13006 अमृतसर - हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 फरवरी को मार्ग में 3 - 3 घंटे नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 13257 दानापुर - आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस को 26 फरवरी को 45 मिनट व 12356 जम्मूतवी - पटना अर्चना एक्सप्रेस ट्रेने को भी मार्ग में ढाई घंटे नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।