फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आचार संहिता के बाद हरिद्वार में पकड़ी गई सर्वाधिक नकदी, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक शराब बरामद

Mon, 01 Apr 2024 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

मतदाताओं को लुभाने के लिए हर चुनाव के दौरान खूब शराब बांटी जाती है। वहीं, बीते 16 मार्च से पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया तो हरिद्वार जिले में इस बार सबसे ज्यादा नकदी पकड़ी है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता के दौरान हरिद्वार जिले में इस बार सबसे नकदी पकड़ी गई है। जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक शराब बरामद हुई है। वहीं, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिलों में कोई नकदी नहीं पड़ी गई।

विज्ञापन


मैदानी जिलों में हजारों लीटर शराब बरामद हुई। पहाड़ी जिलों ने भी सैकड़ा पार किया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए हर चुनाव के दौरान खूब शराब बांटी जाती है। वहीं, बीते 16 मार्च से पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया तो हरिद्वार जिले में इस बार सबसे ज्यादा नकदी पकड़ी है।

29 हजार लीटर शराब पकड़ी गई
पुलिस ने बीते शुक्रवार को 15 दिनों की रिपोर्ट जारी कर बताया है कि हरिद्वार में सबसे अधिक 29.98 लाख रुपये नकदी बरामद की है। नकदी पकड़ने में दूसरे नंबर पर देहरादून पुलिस है। यहां 23.45 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है। वहीं 2019 के लोकसभा के दौरान प्रदेशभर में मात्र 29 हजार लीटर शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले से सबसे अधिक 11,137 लीटर शराब बरामद की है। जबकि शराब पकड़ने के मामले में हरिद्वार दूसरे नंबर पर है। यहां पुलिस ने 8,269 लीटर शराब बरामद की गई है। जबकि नैनीताल जिले की पुलिस 19.65 लाख की नकदी और 5,702 लीटर शराब बरामदगी के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


ये रहा जिलावार आंकड़ा
जिला नकदी (लाख में) शराब(लीटर में)
अल्मोड़ा 0.00 636.85
बागेश्वर 1.45 496.23 चमोली 1.38 840.75
चंपावत 1.09 883.59

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में बिजली की मांग बढ़नी शुरू, यूपीसीएल का दावा, फिलहाल नियंत्रण में स्थिति

देहरादून 23.45 3545.10 हरिद्वार 29.98 8269.59
नैनीताल 19.65 5702.97
पौड़ी 7.99 324.32
पिथौरागढ़ 0.82 427.55
रुद्रप्रयाग 0.00 338.77 टिहरी 9.49 822.60
यूएसनगर 3.15 11137.71
उत्तरकाशी 0.00 870.16
कुल 98.48 34296.19

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें