फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गणेशपुर में कांग्रेस और भाजपा पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशपुर क्षेत्र में एडीबी के कार्य के बाद मकानों के ढहने का खतरा बने रहने की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसी दौरान भाजपा पार्षद कुलदीप तोमर भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा पार्षद के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सामने क्षेत्र की समस्याओं और कार्यों को लेकर सवाल उठाए। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ समय बाद मामला शांत हो गया लेकिन दिनभर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि एडीबी के कार्य के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं, भाजपा पार्षद ने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें