फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों को होम क्वारंटीन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से क्षेत्र में आए दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद घर में ही क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा झबरेड़ा नई मंडी निवासी एक व्यक्ति काफी समय से उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश में गन्ना कोल्हू में काम कर रहा था। बुधवार सुबह वह झबरेड़ा स्थित अपने घर पहुंच गया। बाहरी राज्य से किसी व्यक्ति के आने की सूचना सभासद ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. पंकज मिश्रा और डॉ. अमिता ने उक्त व्यक्ति के घर पहुंच कर उसकी स्क्रीनिंग की। इस दौरान कोरोना के कोई लक्षण न मिलने पर व्यक्ति को 14 दिन के लिए घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव की एक युवती दिल्ली में पढ़ाई कर रही थी। वहां से वह अपनी मौसी के गांव उत्तर प्रदेश में आ गई थी। हाल ही में वह अपने गांव पहुंच गई। जिसकी सूचना गांव के प्रधान ने कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद नारसन से डॉक्टरों की टीम युवती के घर पहुंची। डॉ. विवेक तिवारी का कहना है कि उनकी भी स्क्रीनिंग की गई। युवती में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। युवती को भी 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें