Union Minister at his residence in Roorkee Sanjeev Balyan welcome former MLA Suresh Chand Jain and workers
- फोटो : amarujala
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बात को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। वह सलाहकारों का लिखा हुआ भाषण पढ़ते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
दिल्ली से हरिद्वार जाते समय केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान रुड़की में हरिद्वार रोड स्थित पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के आवास पर रुके। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गंगा सफाई के लिए केंद्र की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी संबंध में वह हरिद्वार पहुंचकर आवश्यक जानकारी लेंगे। नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, कालाधन और जाली नोटों पर रोक लगाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। उनकी सोच और ईमानदारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विकास की जगह उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और भ्रष्टाचार के मामले में यह देश में सबसे आगे है।