फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार

विज्ञापन
रुड़की स्थित भगीरथी कुंज में इनर व्हील क्लब स्पार्कल्स द्वारा हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम म - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की महिलाओं ने धूमधाम से हरियाली तीज का त्योहार मनाया। बुधवार को भागीरथी कुंज में क्लब की महिलाओं ने हरियाली तीज मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष नीलम मधोक ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन हरा रंग पहनने का रिवाज है। महिलाएं श्रृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और झूला झूलती हैं। इस अवसर पर गेम्स और हाउजी खेली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीमा जैन, अंजू गौड़, शुभी, निशा, सुराणा, चांदनी, इशिता, कुमुद, शिल्पा, साधना, महीमा, तरन आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें