फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मचारियों से लूटपाट में एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूटपाट करने वाला आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
दो कंपनी कर्मचारियों को जबरन कार में बैठाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त कार, लूटे गए दो मोबाइल और कुछ नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि फरार चल रहे दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम एक कंपनी में काम करने वाले नगला इमरती निवासी आदेश और रजत लंढौरा बस अड्डे पर घर जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहे थे। इस बीच एक आल्टो कार में तीन युवक पहुंचे और लिफ्ट देने की बात कहते हुए जबरन दोनों को कार में बैठा लिया था। युवकों ने कुछ दूरी पर कार लक्सर की ओर मोड़ दी थी। विरोध करने पर तीनों ने हथियारों के बल पर चुप करा दिया था। बदमाशों ने दोनों से मोबाइल और आठ सौ रुपये की नकदी लूट ली थी। साथ ही दोनों को लक्सर के कुआंखेड़ी के जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोलानी नदी के पास बालाजी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते से गौरव निवासी नगला खिताब, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त आल्टो कार व हॉकी स्टिक बरामद की है। पूछताछ में उसने अपने दो दोस्तों सनी दादरी निवासी मुजफ्फरनगर और परीक्षित कुमार निवासी नगला खिताब, लक्सर के नाम बताए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि गौरव को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई नितेश शर्मा, सिपाही दिनेश शर्मा, अब्बल पंवार, रणवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें