फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की से नारसन बॉर्डर तक नौ जगहों पर संभावित %ब्लैक स्पॉट%

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद से नारसन बॉर्डर तक हाईवे पर 16 जगह सबसे अधिक सड़क दुर्घटना होने का खतरा है। पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों ने भी दुर्घटना होने की आशंका जताई है। एसएसपी ने एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों को हादसा संभावित इन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने समेत सुरक्षा संबंधी अन्य पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कई जगहों पर गलत तरीके से बने कट होंगे बंद और नए सिरे से बनेंगे।
विज्ञापन

रुड़की से नारसन बॉर्डर तक हाईवे पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। इसका एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। सोमवार को एसएसपी ने परिवहन विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मिलकर बहारदाबाद से नारसन बॉर्डर तक हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने 16 दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) पर जाकर दुर्घटना रोकने के लिए कई कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे पर कई जगह रुककर हादसा संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों से भी ब्लैक स्पॉट की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान हाईवे में कुछ कमियां पाई गईं।
कई जगह कट बड़े बनाए गए हैं तो कहीं जगह कट को गलत तरीके से बनाया गया है। एसएसपी ने एनएचएआई के अधिकारियों को कई कट दोबारा बनाने के लिए कहा। साथ ही कट के आसपास पर्याप्त लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। कई जगह हाईवे पर रेलिंग लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने अधीनस्थों, एनएचएआई और परिवहन विभाग के अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड, डिवाइडर समेत सुरक्षा संबंधी अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा रोकने के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

--
ये हैं ब्लैक स्पॉट
बहादराबाद क्षेत्र में शनिदेव मंदिर, सल्फर मोड़, गांव दौलतपुर और बौंगला, रुड़की क्षेत्र में ग्राम बेलड़ा से बेलड़ी के बीच, मिलिट्री चौक, रेलवे फ्लाईओवर मोहनपुरा, रामपुर चुंगी, सालियर चेक पोस्ट से सालियर गांव के बीच, नारसन से झबरेड़ा के बीच, शुगर मिल से लिब्बरहेड़ी, मंगलौर कस्बे में देवबंद तिराहा, गंगनहर पुल से पीर तक, शिकारी वाला पीर से दीप शिखा तक, देवपुरा से कस्बा मार्केट तक।
--
रहेगी पुलिस की नजर
एसएसपी ने बताया कि स्टेट हाईवे पर जिन नौ स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है, वहां पुलिस की दिन-रात नजर रहेगी। पुलिस को इन नौ स्थानों पर अधिक से अधिक गश्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही यहां समय-समय पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।
--
नियमों का पालन भी जरूरी
एसएसपी ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने के साथ पालन करना भी जरूरी है। जागरूकता से ही हादसों से बचा जा सकता है। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगाएं। साथ ही रफ्तार पर भी नियंत्रण रखें। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन चालक भी रफ्तार पर नियंत्रण रखें और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
--
ये अधिकारी रहे मौजूद
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी ट्रैफिक पीके राय, सीओ रुड़की बहादुर सिंह चौहान, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा के अलावा परिवहन और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें