फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने निकाली रैली

Fri, 26 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जन विकलांग सहायता समिति के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित दिव्यांगों की जनजागरूकता रैली का शुभारंभ खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने हरी झंडी दिखा कर किया।
विज्ञापन


इस दौरान समिति की ओर से उन्हें ज्ञापन भी दिया गया जिस पर विधायक ने दिव्यांगों की मांगों को विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया।

जन विकलांग समिति की ओर से निकाली गई रैली का मुख्य उद्देश्य खानपुर ब्लाक के समस्त गांवों में दिव्यांगों को अधिकारों के प्रति जागरूक कराना रहा। शुक्रवार को करीब पांच सौ दिव्यांग समिति कार्यालय पर एकत्र हुए। रैली की शुरुआत खानपुर विधायक कुंवर प्रणव ंसिंह चैंपियन ने हरी झंडी दिखाकर की। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि खानपुर विधायक को चार सूत्री ज्ञापन दिया गया है जिसमें 2007 में  तत्कालीन मुख्यमंत्री  भुवनचंद्र खंड़ूरी ने दिव्यांगों की पेंशन 2500 करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसे आज तक लागू नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने विधायक से शिकायत कर बताया कि समाज कल्याण के अधिकारी दाबकी कलां निवासी पूजा का बस पास नहीं बना रहे हैं जबकि उसके पास 28 प्रतिशत का विकलांग प्रमाणपत्र है। विधायक ने दिव्यांगों की सभी समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया। रैली का समापन शनिवार शाम कार्यालय पर किया जाएगा। इस दौरान आफताब अंसारी, राजेश रस्तोगी, देवेंद्र चौधरी, पवन सलमान, नजाकत अली, सहेंद्र, रवि, सलीम, मांगेराम, सुनील, रणजीत सिंह, दीपक, लाखन, मुंतजीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें