फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा-2027 : ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार रात समाप्त हो गई। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की अंतिम तिथि आगे नहीं बढ़ाई जिसके बाद हज कमेटी की वेबसाइट और हज सुविधा ऐप पर पंजीकरण बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 22 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। पहले अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई थी लेकिन कम आवेदन मिलने पर इसे बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया। इसके बावजूद शुक्रवार शाम छह बजे तक उत्तराखंड से करीब 1475 आवेदन ही प्राप्त हुए। शनिवार को आवेदनों की अंतिम संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद सभी आवेदनों का सत्यापन होगा। जिन आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज या अन्य जानकारी अधूरी मिलेगी उन्हें निरस्त कर दिया जाएगा। सत्यापन के बाद कुर्रान्दाजी (लॉटरी) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हज यात्रा के लिए चयनित आवेदकों को पहली किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये की राशि 10 अगस्त तक जमा करनी होगी। शेष राशि हज कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बाद में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें