फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये उधार लेकर जिम संचालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कारोबारी से लाखों की सप्लीमेंट्री का सामान उधार में लेने के बाद जिम संचालक जिम बंद कर फरार हो गया। कारोबारी ने तलाश की तो वह रुड़की में जिम चलाता मिला। कारोबारी ने रुड़की पहुंचकर उसे पकड़ लिया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस जिम संचालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद शहजाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सप्लीमेंट्री का कारोबार है। करीब दो साल पहले एक युवक ने मुजफ्फरनगर में जिम खोला था। जान पहचान होने के बाद युवक ने उनसे करीब दो लाख का सामान उधार ले लिया। उन्होंने कुछ दिन बाद रकम मांगी तो वह बहाने बनाने लगा। कई बार मांगने पर भी उसने रकम नहीं दी। इस बीच उन्हें पता चला कि वह जिम का सारा सामान लेकर रातोंरात फरार हो गया है। उन्होंने जिम संचालक के मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। इसके बाद कई जगह जिम संचालक की तलाश की। इस बीच पता चला कि वह रुड़की में जिम चला रहा है।
रुड़की में जिम पहुंचकर उन्होंने अपनी रकम मांगी तो उसने थोड़ा थोड़ा कर रकम चुकाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद वह फिर आनाकानी करने लगा। शुक्रवार को कारोबारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। साथ ही बताया कि जिम संचालक मुजफ्फरनगर के कई लोगों से करीब 30 लाख का उधार सामान लेकर बैठा है। इन लोगों को भी उसकी तलाश है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिम संचालक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें