फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: श्रीशंकरमठ आश्रम में जल्द बनेगा गुरुकुल

विज्ञापन
मदरहुड विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा को सम्मानित करते हुए स्वयं
विज्ञापन
टोडा अहतमाल स्थित श्रीशंकरमठ आश्रम में श्रीकृष्ण प्रणामी कल्याण आश्रम ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती ने की।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से देवेन्द्र सिंह वर्मा को अध्यक्ष, देवेन्द्र पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौस्तुभमणि नौटियाल को सचिव और अभय राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा संजय पाल (मानकपुर) उपाध्यक्ष, समयपाल सिंह सह सचिव, विनोद त्यागी सह कोषाध्यक्ष, अमित त्यागी मीडिया प्रभारी और सोनू कश्यप प्रचार प्रभारी बनाए गए।



विधिक सलाहकार के रूप में एडवोकेट पदम गिरि और एडवोकेट अशोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्माण विभाग की देखरेख संजय पाल मानकपुर और राजेंद्र कुमार करेंगे। इसके साथ ही सहदेव मलिक, उदय सिंह पुण्डीर, राम सिंह बीष्ट, विनोद सिंह रावत, विशाल पंवार को समिति में शामिल किया गया। शकुंतला सती को महिला समिति की अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आश्रम परिसर में गरीब और अनाथ बच्चों के लिए गुरुकुल की स्थापना की जाएगी। वहां उन्हें वैदिक शिक्षा देकर आचार्य के रूप में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें