शादी समारोह में गए युवक पर चार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि एक हमलावर ने अपने हाथ में लिए तमंचे की बट से हमला कर दिया। उसकी आंख जख्मी हो गइ्र। शोर-शराबा होने पर शादी समारोह में शामिल मेहमान घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ने पर हमलावरों ने घायल को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। अपर उप निरीक्षक मनीष कवि ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली को पाडली गुर्जर निवासी अरशद ने बताया कि 20 दिसंबर को रात 9 बजे वह अपने एक दोस्त की शादी में रसूलपुर गया था। वहां देर रात बाकासुर उर्फ आकिब गुट के युवकों से बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दूसरे गुट के युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
बाकासुर ने अपने हाथ में लिए तमंचे की बट से उसपर हमला कर दिसा। शोर-शराबा होने पर शादी समारोह में शामिल मेहमान मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने किसी तरह से हमलावरों पर काबू कर उसकी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से फरार हो गए। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बाकासुर उर्फ आकिब, टिटला उर्फ सोहेल, साकिब और शाकिर निवासी रुड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।